Daily Top-5 Current Affair II Top- 5 करेंट अफेयर्स II Day-7

 


1. अमराबाद टाइगर रिजर्व, जो हाल ही में चर्चा में रहा, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर - तेलंगाना


Explain:- अमराबाद टाइगर रिजर्व (ATR) तेलंगाना राज्य में स्थित है। तेलंगाना वन विभाग ने हाल ही में 2020-2021 के वार्षिक आकलन और निगरानी अभ्यास के दौरान अमराबाद टाइगर रिजर्व (ATR) में 14 बाघों की पहचान की है। 2019-2020 में किए गए पिछले सर्वेक्षण के दौरान, 12 बाघों की पहचान की गई थी। 14 बाघों में से पांच नर हैं, सात मादा हैं और दो को वर्गीकृत नहीं किया जा सका है। चित्तीदार हिरण और जंगली सूअर इस रिजर्व में सबसे अधिक पाए जाते हैं।

2. खाड़ी क्षेत्र में भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम क्या है?

उत्तर - ऑपरेशन संकल्प


Explain:- ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकर जहाजों पर विस्फोट होने के बाद जून 2019 में भारतीय नौसेना द्वारा ऑपरेशन संकल्प शुरू किया गया था। भारतीय नौसेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, ऑपरेशन ने खाड़ी क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 16 भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया है। एक इंटीग्रल हेलीकॉप्टर के साथ भारतीय नौसेना के जहाज को जून 2019 से उत्तर-पश्चिम अरब सागर, ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी में लगातार तैनात किया गया है।

3. “Common High Court of UT of Jammu and Kashmir and UT of Ladhkh” का नया नाम क्या है?

उत्तर - High Court of Jammu and Kashmir and Ladhkh


Explain:- लंबे और बोझिल नामकरण ‘Common High Court of UT of Jammu and Kashmir and UT of Ladhkh’ को बदल कर ‘High Court of Jammu and Kashmir and Ladhkh’ कर दिया गया है। कानून मंत्रालय में न्याय विभाग द्वारा आदेश को अधिसूचित किया गया था।

4.मनुष्यों में मंकीपॉक्स का पहला मामला 1970 में किस देश में दर्ज किया गया था?

उत्तर - कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य


Explain:- रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास मंक मंकीपॉक्स का एक दुर्लभ मामला सामने आया है। मंकीपॉक्स, चेचक के समान विषाणुओं के परिवार से संबंधित है। यह फ्लू जैसे लक्षण, लिम्फ नोड्स की सूजन और चकत्ते को प्रेरित करता है। वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स वायरस के दो अलग-अलग आनुवंशिक समूहों की खोज की है- मध्य अफ्रीकी और पश्चिम अफ्रीकी। मनुष्यों में मंकीपॉक्स का पहला मामला 1970 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में दर्ज किया गया था।

5. 2021 में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मेजबान कौन सा देश है?

उत्तर - न्यूजीलैंड


Explain:- न्यूजीलैंड एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) मंच का मेजबान है। इसका मुख्यालय सिंगापुर में है। हाल ही में, न्यूजीलैंड ने नवंबर में औपचारिक बैठक से पहले एक असाधारण बैठक की अध्यक्षता की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, रूस के व्लादिमीर पुतिन, चीन के शी जिनपिंग और अन्य विश्व नेताओं ने वर्चुअल मुलाकात की। उन्होंने कोविड-19 महामारी और इसके आर्थिक प्रभावों से निपटने के लिए सामूहिक कार्यों पर चर्चा की।




Post a Comment

0 Comments